सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी में शनिवार को 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों व दिव्यांगजनों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ कर उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई व किसी तरह की समस्या होने पर पुलिस सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों के पारिवारिक समस्या व रहन सहन, आपसी सौहार्द एवं जीवनयापन के बारे में चर्चा की गई। सड़क पर जा रहे एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्या के बारे कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने पूछताछ कर उन्हें भी यूनिट का मोबाइल नम्बर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सीपीयू के माध्यम से पुलिस न...