Siddhart Nagar News: विसर्जन स्थल का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण
सिद्धार्थ, अक्टूबर 20 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित राप्ती घाट पर होने वाले दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एसडीएम विवेकानंद मिश्र और पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा ने नगर प्रशासन के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थल की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नाविकों व गोताखोरों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक और ईओ भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: डीएम-एसएसपी ने विसर्जन को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.