सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के अशफ़ाक नगर वार्ड औसानपुर की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज़ मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को शिक़ायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता मुस्कान फातिमा पुत्री अहमद अली ने शुक्रवार को थाना पर दी तहरीर में बताया है कि मेरे पति, सास, ननद शादी में दहेज़ कम मिलने की बात को लेकर अक्सर ताना मारकर झगड़ा पर आमादा रहते हैं। गुरुवार की शाम छह बजे सभी लोगों ने मिलकर मुझसे झगड़ा कर बेल्ट, डंडा से मारा पीटा।मुझे शारिरिक चोट लगने के साथ मानसिक रूप से बहुत पीड़ा हुई हैं। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कर जा रह...