सिद्धार्थ, नवम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी ब्लॉक परिसर में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। विधायक विनय वर्मा ने पत्नी बबिता वर्मा के साथ क्षेत्र के 312 आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।विधायक ने कहा कि आशा, एएनएम सरकार के अभिन्न अंग हैं। यह नौनिहालों का पोषण व प्रसूता महिलाओं के देखरेख में अपनी भूमिका बखूबी निभाती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि इस सरकार में विकास की रफ्तार बहुत तेजी है। विकास कार्यों की कड़ी में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इंद्री ग्रांट में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 22 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडल स्कूल की संस्तुति प्रदान की है। इस दौरान बढ़नी और इटवा आंशिक ...