Siddhart Nagar News: विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ क्षेत्र के श्रीलाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी के परिसर में सोमवार को वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण जन अभियान वन महोत्सव कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों व क्षेत्र के नागरिकों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया। विधायक ने लोगों से अधिक से अधिक पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि वन महोत्सव के अंतर्गत एक जुलाई से सात जुलाई तक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: देवा रेंज में वन महोत्सव के तहत 'आम वृक्ष भंडारा' का हुआ आयोजन इस अवसर पर प्रभागीय निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.