Siddhart Nagar News: विधायक के हाथों सम्मान पाकर खिल उठे रसोइयों के चेहरे
सिद्धार्थ, अक्टूबर 28 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक विनय वर्मा व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने 648 रसोइयों को उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। विधायक व उनकी पत्नी के हाथों सम्मान पाकर रइसोइयों के चेहरे खिल उठे। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि रसोइया विद्यालयों में बच्चों के भोजन और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। उनका सम्मान समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की रसोइयों के परिश्रम से ही बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल पाता है। बबिता वर्मा ने भी रसोइयों के योगदान को सराहा। इस अवसर पर शोहरतगढ़ की 377, बर्डपुर की 52, नौगढ़ की 82 और जोगिया की 137 रसोइयों को सम्मानित किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.