सिद्धार्थ, अक्टूबर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में जनपद में कार्यरत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय सीख एवं अनुभव साझा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, नवाचारों एवं सफल प्रयासों को साझा करने के साथ ही जिला प्रशासन और गैर-सरकारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से पूर्वदशम एवं...