सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थनगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पुरुष छात्रावास के वार्डन डॉ.राहुल सिंह की तहरीर पर एक अज्ञात सीनियर छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्र पर मैसेजिंग ऐप के माध्यम से आपत्तिजनक एवं अशलील शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। गोरखपुर जिले के उरुवा बाजार निवासी डॉ. राहुल सिंह माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के पद पर तैनात हैं। वह कॉलेज के पुरुष छात्रावास के वार्डन भी हैं। उन्होंने सिद्धार्थनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सीनियर्स छात्रों की ओर से इंटरनेट का प्रयोग करते हुए मैसेजिंग ऐप के माध्यम से आपत्तिजनक एवं अशलील शब्दों का प्रयोग किया गया है। मैसेजिंग ग्रुप में चिकित्सा महाविद्यालय के नए-पुराने छात्र जुड़े हुए हैं।छात्रों द्वारा मै...