सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना कार्यक्रम को लेकर तहसील सभागार में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीचबी) लेखपालों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद लेखपाल गांव की डाक्यूमेंट्री तैयार करेंगे, जिसमें सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। लखनऊ स्थित जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षक नागेन्द्र कुमार ने दूसरे दिन बताया कि जनगणना की दिशा में इस प्रक्रिया के तहत गांव और शहरों के आंकड़े जुटाए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन और बिजली जैसी नौ बुनियादी सेवाओं पर जानकारी दर्ज करने का तरीका सिखाया जाना है। इस कार्य को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्वक बनाने के लिए आवश्यक सूचनाओं के संकलन, अभिलेखों के सत्यापन, डेटा ...