सिद्धार्थ, अगस्त 23 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील में गुरुवार की शाम अधिवक्ताओं व लेखपालों के मध्य हुए विवाद मामले में शुक्रवार को अधिवक्ता के तरफ से लेखपालों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई थी। शनिवार को लेखपालों ने भी कुछ अधिवक्ताओं के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। डुमरियागंज तहसील में बीते गुरुवार की शाम से अधिवक्ताओं और लेखपालों के मध्य विवाद को लेकर तनातनी का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को डुमरियागंज के अलावा अन्य स्थानों की पुलिस फोर्स तहसील में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। अधिवक्ता हर्षित अग्रहरि द्वारा शुक्रवार को डुमरियागंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज का सदस्य हैं। यह ...