सिद्धार्थ, जुलाई 2 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के अशोक मार्ग पर बुद्धा पार्क के पास मंगलवार को दिनदहाड़े असलहे के बल पर 29 हजार की लूटकांड में सिद्धार्थनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।मंगलवार दोपहर बाद शहर के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी आसिफ इकबाल वार्ड के ही निवासी पूर्व सभासद अम्मर प्रसाद के साथ अशोक मार्ग पर बाइक से पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। पहले बाइक की चाभी छीनने का प्रयास किया। चाभी बचाने के लिए आसिफ झुके तो उनकी शर्ट की जेब में रखा 29 हजार रुपये निकाल लिया और सांड़ी तिराहा की ओर भाग गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: एनएच 527पर युवक के साथ लूटपाट, प्राथमिकी सूचना पर पीआरवी के साथ सीओ सदर विश्वजीत सौ...