Siddhart Nagar News: लघु फिल्म दिखाकर सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक
सिद्धार्थ, अक्टूबर 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। नौगढ़ क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को बढ़ते बच्चे लघु फिल्म दिखाकर बाल विवाह सहित सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को प्रस्तुत कर लोगों को सामाजिक बदलाव का संदेश दिया। थाना एएचटी प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसकी रोकथाम के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों को आगे आना होगा। इस अवसर पर शीलमती शर्मा, आशुतोष सिंह, विनय कुमार वर्मा, प्रेम, रामपाल, अवधेश कुमार, करीम, निकिता त्रिपाठी, प्रियंका, चन्द्रावती, वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.