सिद्धार्थ, नवम्बर 27 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन की हड़ताल के बीच ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-10 में मजदूरों की हाजिरी दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बिना कार्य किए दो मजदूरों की हाजिरी लगाने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े किया है। वहीं, संबंधित ग्राम रोजगार सेवक राम अवतार ने हाजिरी दर्ज करने से इनकार करते हुए महिला मेट के जरिए उपस्थिति लगाए जाने की बात कही है।ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन के आह्वान पर ब्लॉक के रोजगार सेवक हड़ताल में सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों में वीवी जी राम जी योजना के तहत श्रमिकों की हाजिरी दर्ज कराने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच ग्राम पंचायत बर्डपुर-10 में दो मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने की जानकारी सामने आने पर माम...