सिद्धार्थ, नवम्बर 13 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। शासन स्तर से जहां एक ओर 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह आयोजित कर वीबीजी रामजी योजना के तहत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने की तैयारी में जुटी है वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायतों में योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभा रहे रोजगार सेवक पिछले सात से आठ महीनों से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दीपावली पर्व पर भी उन्हें मानदेय नहीं मिल सक इससे उनके परिवारों को कठिन परस्थितियों का सामना करना पड़ा।रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक महामंत्री प्रदीप कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज सिद्धार्थ व कोषाध्यक्ष जुनैद अहमद ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि विकसित भारत अभियान क...