Siddhart Nagar News: रॉड से हमला कर युवक की हत्या, विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन
सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: लोटन (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव में बुधवार दोपहर रंजिश में 20 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर लोटन चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने सड़क जाम कर दी। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि खखरा गांव निवासी भोलू गौंड़ और बेलौहा निवासी एक युवक के बीच चार दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे जब भोलू बाइक से अपने घर से किसी काम को लेकर बेलौहा पहुंचा और एक व्यक्ति से बातचीत कर रहा था तभी रंजिश में एक युवक ने पीछे से लोहे की रॉड से उस पर हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.