Siddhart Nagar News: रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना
सिद्धार्थ, जुलाई 13 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। पिछले चार दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेती किसानी में तेजी आ गई है। किसानों ने खेतों में रोपाई का काम शुरू कर दिया है।तराई में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। आसमान पर बादलों का डेरा बना हुआ है और कभी फुहारें तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि यह बारिश अभी धरती की पूरी प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन खेती-किसानी के लिए राहतभरी साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- तराई के आंगन में रिमझिम फुहारों से बढ़ीं किसानों की उम्मीदें राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बने रहने की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.