Siddhart Nagar News: रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने पढ़ाया सेवा के मूल सिद्धांतों का पाठ
सिद्धार्थ, अगस्त 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने कर्तव्यों, उत्तरदायित्यों व सेवा के मूल सिद्धांतों का पाठ पढ़ाया। एसपी ने उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए जनता के साथ शालीनता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को फील्ड में ईमानदारी और निष्ठा के साथ लागू करें जिससे जनपद में कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि और बेहतर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.