Siddhart Nagar News: राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए डॉ. सरिता सिंह टीम लीडर नामित
सिद्धार्थ, नवम्बर 12 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान हटकोटी केंद्र हिमाचल प्रदेश में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम शिविर में सहभागिता के लिए क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ की ओर से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सरिता सिंह को टीम लीडर नामित किया गया है। शिविर में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के पांच छात्र व पांच छात्राओं सहित 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। डॉ. सरिता सिंह इन प्रतिभागियों का नेतृत्व करते हुए टीम लीडर के रूप में शिविर में सहभागिता करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.