Siddhart Nagar News: राशनकार्ड धारक महिलाओं को समूह से जोड़ें
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने एनआरएलएम विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय पर की। उन्होंने जिले में राशनकार्ड धारक महिलाओं को समूह से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर समूह गठन की कार्रवाई पूर्ण कराएं। जिले में 71942 समूह दीदी को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कार्रवाई पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बीएमएम नौगढ़, बर्डपुर, लोटन की राशन कार्ड महिला सदस्यों के समूह गठन में प्रगति कम मिलने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम देवनन्दन दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईएसबी के दो एडीओ के खिलाफ होगी विभागीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.