सिद्धार्थ, नवम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: तुलसियापुर। बढ़नी क्षेत्र के औदही कला गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन रावण वध का मंचन गांव के ही कलाकारों की ओर से किया गया। मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। यहां रामलीला के साथ ही मेले का भी आयोजन हुआ। लोगों ने उत्साहपूर्वक मेले का आनंद उठाया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। साथ ही समाज में व्याप्त छुआछूत व ऊंच-नीच की भावना को भी खत्म किया जा सकता है। इस दौरान रविकांत प्रजापति, कौशल गुप्त, श्रवण तिवारी, विजय गुप्त, संदीप वरुण, अतीकुर्रहमान, शिवपूजन विश्वकर्मा, रामऔतार चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ताड़का वध की लीला देख अभिभूत हुए श्रद्धालु...