सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज‌ क्षेत्र के सेहरी गांव में चल रहे रामलीला में तीसरे दिन शनिवार की रात धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। इस दौरान श्रीराम और सीता के विवाह का मंचन देखकर श्रद्धालु आनंदित हो गए और जयकारे लगाने लगे। इससे पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने दिखाया कि स्वयंवर में पहुंचे कई राजा भगवान शिव का धनुष नहीं हिला पाए। लंका के राजा रावण के धनुष नहीं उठा पाने के दृश्य का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम ने गुरु की आज्ञा पाकर धनुष तोड़ने और राम-सीता के विवाह के दृश्य का सजीव मंचन किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का हुआ सजीव मंचन इस दौरान भगवान शिव के धनुष टूटने से क्रोधित होकर राज...