Siddhart Nagar News: रामकथा से पहले निकली कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
सिद्धार्थ, अक्टूबर 30 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। क्षेत्र के सेमरहना गांव में सात दिवसीय रामकथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। पीत वस्त्र धारी सैकड़ों महिलाएं मंगलगीत गाते हुए यात्रा में शामिल हुईं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह के सेमरहना स्थित आवास पर 30 अक्टूबर से रामकथा शुरू होगी। इसके उपलक्ष्य में अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कथा स्थल से शिव मंदिर, मनिकौरा नानकार पहुंची। वहां जल भरने के बाद श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कथावाचक विजय कौशल महाराज प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रामकथा का रसपान कराएंगे। पांच नवंबर को कथा की पूर्णाहुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.