Siddhart Nagar News: रामकथा का शुभारंभ, महिलाओं ने भरा जल
सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। नौगढ़ शहर के इंदिरा नगर स्थित मां गायत्री देवी शक्तिपीठ के परिसर में गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ शुभारंभ से पहले पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश लेकर जल भरने निकली। इस दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। लोग प्रभु राम का जयकारा करते रहे। जल भर कर वापस आने पर विधि विधान से कलश की स्थापना कराई गई। कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम छह बजे से रसपान कराया जाएगा। इसमें अयोध्या से आई कथावाचक अन्नपूर्णा भक्तों को कथा का रसपान कराएंगी। पंडित सोमनाथ शास्त्री के सानिध्य में विधिवत यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.