सिद्धार्थ, अक्टूबर 3 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर, हिन्दुस्स्तान संवाद। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। दर्जनों गांवों के सिवान में पानी भरने के साथ ही प्रमुख मार्गों पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और पशुओं के चारे का संकट भी गहराने लगा है। रमवापुर उर्फ नेबुआ, खुरपहवा, बुढ़ियाटायर, वीरपुर एहतमाली, धनोहरा, कोहलवा, सोनखरडीह, मछिया, धनोहरी, पेड़रियाजीत, तेतरी और पेड़ारी मुस्तहकम समेत दर्जनों गांवों के सिवान में पानी भर गया है। पेड़रियाजीत और वीरपुर एहतमाली में बाढ़ का पानी आबादी तक पहुंच गया है। वीरपुर-पेड़रियाजीत मार्ग पर करीब चार फीट पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। वहीं बिथरिया-मन्नीजोत मार्ग पर लगभग तीन फीट पानी बह रहा है। यह भी ...