सिद्धार्थ, अगस्त 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। उस्का बाजार कस्बा में आल इण्डियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मत से राज नारायन पाण्डेय को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं तौलन को उपाध्यक्ष, रघुबर को कोषाध्यक्ष, आदर्श गुप्त को महासचिव, अकबाल को महामंत्री, हरिओम और सुनीता को सचिव, मन्नान को संगठन मंत्री, संजय पासवान और अनूप को मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र को प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर मंडल अध्यक्ष राज धर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उदयभान चौबे, दुर्गेश उपाध्याय, संजय साहनी, अनिल मिश्र, धर्मराज, शिव पूजन, संजय श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, मनीष आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...