सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के खरैला स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र का गुरुवार को बस्ती मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन ने विभागीय जिम्मेदारों के साथ निरीक्षण किया। विभन्नि गतिविधियों से रूबरू होने के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिया। किसानों को नवीन पद्धतियों से खेती करने की नसीहत दी।दोपहर करीब दो बजे जेडी कृषि ने उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय सहित अन्य विभागीय लोगों के साथ राजकीय कृषि प्रक्षेत्र खरैला पहुंचे जहां संपूर्ण प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में फसल की भौतिक स्थित से अवगत हुए। इसके बाद सयुक्त कृषि निदेशक ने भनवापुर ब्लॉक के हथपरा स्थित आत्मा फार्म का निरक्षण किया। उन्होंने किसानों को नवीन पद्धतियों से खेती करने की नसीहत द...