Siddhart Nagar News: राखी की सजी दुकानें, बहनों ने पहुंचकर की खरीदारी
सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुवार को नगर समेत क्षेत्रीय चौराहे की बाजारों में त्योहार की तैयारी के लिए खरीदारी को खूब भीड़ दिखी। मिष्ठान, सर्राफा और कपड़ा कारोबारियों के यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार कई दिनों से सजा हुआ है। अब तक राखी की ही खरीद बाजार में देखी जा रही थी, लेकिन पर्व के समीप आते और बहनों के पहले से ही भाइयों के यहां जाने के लिए चली तैयारियों से बाजार और भी चमक उठे। राखियों की चमचमाती दुकानों पर महिलाओं की भीड़ तो थी ही वहीं मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी घेवर सहित अन्य मिठाई खरीदने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बाजार लाइवः रक्षाबंधन पर करोड़ों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.