Siddhart Nagar News: रविन्द्र सिंह अध्यक्ष, दीपक बने मंत्री
सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जोगिया का शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी/अधिवेशन ब्लॉक संसाधन केन्द्र जोगिया के सभागार में जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मत से रवींद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, अकरम हुसैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमरजीत उपाध्यक्ष, दीपक मंत्री, अजय जायसवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीईओ राजेश कुमार, प्रभा देवी, बंदना त्रिपाठी, निधि यादव, अनिल कुमार यादव, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.