Siddhart Nagar News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए विभिन्न रंगों से एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली बनाई। छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता ने उपस्थित सभी लोगों का मनमोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों से सजी सुंदर आकृतियां और आकर्षक डिजाइन सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। विद्यालय की सीनियर छात्राओं ने देश की वैज्ञानिक उपलब्धि एवं धन के प्रतीक गणेश और लक्ष्मी की रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.