Siddhart Nagar News: मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों का उमड़ा रेला, मिला परामर्श
सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनपद के 54 एडिशनल पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया। इस दौरान मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों का रेला उमड़ा। चिकित्सकों ने सभी की समस्याएं सुनते हुए बीमारी से बचाव की सलाह दी। जनपद भर के पीएचसी पर 1722 मरीजों ने परामर्श लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम ठंड-गर्म हो रहा है। ठंड की धीरे-धीरे आमद शुरू हो गई है। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य मेले में सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द, हरारत आदि बीमारी से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। इसके अलावा बीपी, सुगर समेत गंभीर बीमारी के भी मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.