Siddhart Nagar News: मोबाइल एसेसरीज के साथ एक पकड़ाया
सिद्धार्थ, अक्टूबर 9 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। थाना लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को मोबाइल एसेसरीज के साथ बार्डर के पास से पकड़ लिया है। उसे व बरामद सामान को कस्टम कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली की ओर जाने वाले पगडंडी रास्ते पर गश्त के दौरान बाइक सवार को रोक कर तलाश ली गई तो उसके पास से मोबाइल एसेसरीज डाटा केबल 204 पीस, एडाप्टर 33 अदद बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बुद्धिसागर पुत्र रामबृक्ष निवासी बरगदवा उर्फ़ गनवरिया थाना सोनौली जनपद महाराजगंज बताया। आरोपी को मय सामान व बाइक कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.