Siddhart Nagar News: मेडिकल असेसमेंट शिविर में 90 बच्चों की जांच
सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र भनवापुर परिसर में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल असेसमेंट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 90 दिव्यांग बच्चों की चिकित्सकीय जांच की गई। जांच के बाद 80 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए पात्र पाया गया, जबकि 10 बच्चों को आवश्यक जांच के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर का आयोजन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में किया गया। ऑनलाइन आवेदन करने वाले बच्चों की संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जांच की। टीम में ऑर्थो सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी, मनोचिकित्सक डॉ. पीयूष कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. शमीम अहमद, ऑडियोलॉजिस्ट बृजदीप कुमार और ऑप्टोमेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.