Siddhart Nagar News: मृत्युभोज के खिलाफ उठी आवाज, बहिष्कार का लिया संकल्प
सिद्धार्थ, अगस्त 24 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को इटवा कस्बे के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मृतका नीलम गौतम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीति के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नीलम गौतम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद बौद्धाचार्य डॉ.जेपी बौद्ध ने उपस्थित अनुयायियों को त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराया। वक्ताओं ने मृत्युभोज को सामाजिक दबाव और अनावश्यक खर्च से जुड़ी कुरीति बताते हुए इसके खिलाफ जनजागरूकता को जरूरी बताया। प्रांतीय उपाध्यक्ष केदारनाथ आजाद ने कहा कि समाज से मृत्युभोज समाप्त करने का जो बीड़ा भारतीय बौद्ध महासभा ने उठाया है वह निरंतर जनजागरण से जरूर सफल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.