सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव में पत्नी की हत्या कर घर में दफनाने से जुड़े मामले पति समेत सास-ससुर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- साहब, बेटी के हत्यारोपी के घर बुलडोजर चलवा दीजिएबेटी की हत्या की जानकारी संतकबीर नगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम दसहवां की निवासिनी सफीदुन्निशा पत्नी मजहर अली ने 14 जुलाई को थानेदार को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बेटी मुफीदुन (20) की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार एक जून 2026 को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक्रमझारी गांव निवासी शमशेर अहमद (25) पुत्र नीबर उर्फ हसीबुल्लाह हुई थी। इसके बाद से मुफीदुन चक मझारी में पति के साथ रहने लगी।...