Siddhart Nagar News: मुक्तिधाम मार्ग के गड्ढों में भरा पानी
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: बांसी। बांसी के मुक्तिधाम मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे अंतिम यात्रा में जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार हो रही बारिश से सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है। जिम्मेदारों की ओर से ध्यान न दिए जाने से लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर शिक्षक नेता सतीश चंद्र त्रिपाठी, अमर पांडेय, अधिवक्ता ईश्वर चंद्र दुबे, सत्येंद्र सिंह आदि ने सड़क बनवाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि सड़क निर्माण का प्रपोजल भेजा गया है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लाखों खर्च फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.