सिद्धार्थ, अक्टूबर 9 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। नेपाल की रहने वाली एक युवती एक युवक के साथ शादी करने भाग कर मुंबई जा रही थी। बार्डर पर उसे व युवक को एसएसबी ने पकड़ लिया। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बजहा ने बार्डर पार कर रहे संदिग्ध दिख रहे एक युवक व एक युवती को रोक कर पूछताछ की तो युवती ने बताया कि वह अपने मां-बाप को बताए बगैर घर से भाग कर युवक के साथ मुंबई जा रही है जहां दोनों शादी करेंगे। युवक से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अब्दुल हलीम पुत्र हसमत निवासी पंचगांवा महादेवा कुर्मी थाना- कपिलवस्तु जिला सिद्धार्थनगर बताया। उप निरीक्षक सामान्य किशन लाल ने बताया कि युवती व युवक को एएचटीयू को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...