सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। सीओ शुबेन्दु सिंह ने बुधवार को सर्किल बांसी कार्यालय में थाना खेसरहा के मिशन शक्ति केंद्र एवं सीसी टीम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने स्कूल-कॉलेजों और बाजारों के आसपास विशेष अभियान चलाने व संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की सक्रियता और सतर्कता लगातार बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की र...