सिद्धार्थ, अगस्त 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर थाना के बर्डपुर नंबर 14 के कंपोजिट विद्यालय लमतिहवा में गुरुवार एक बड़ा हादसा हो गया। मिड डे मील परासने के लिए दाल बना कर ले जा रही रसोइया के हाथ से भगौना छूट कर गिर गया इससे खौलती दाल की चपेट में आकर छह छात्र झुलस गए। एक की हालत गंभीर है जबकि पांच को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया है। बीएसए शैलेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल पहुंच कर बच्चों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हादसे का विवरण कंपोजिट विद्यालय लमतिहवा में मिड डे मील परोसना जाना था। बच्चे लाइन लगाकर खड़े थे। इस दौरान रसोइया दाल का भगौना लेकर पहुंची तो वह बच्चों के पास पहुंचते ही उसके हाथ से छूट कर गिर गया। खौलती दाल शरीर पर पड़ने से कक्षा तीन का छात्र सिद्धार...