सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव निवासी एक युवक जो दो माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था उसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव निवासी संदीप (22) नौ मई को अपनी बहन के घर से एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर खोरिया रघुबीर सिंह चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी इससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- हाइवा के टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दुर्घटना के बाद परिजन उसका लगातार उपचार करा रहे थे। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि मृ...