Siddhart Nagar News: मारपीट में मां-बेटी समेत चार घायल, चार पर केस
सिद्धार्थ, नवम्बर 19 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बाबा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार के चार सदस्यों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना में मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेमरा बाबा गांव निवासी कैलाशी पत्नी गंगाराम चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव की रिंका और सुनीता उनके परिवार को गाली दे रही थीं। विरोध करने पर रिंका, सुनीता, गौकरन और जीतू ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनकी बेटियों में रेखा व गुड़िया व बेटे प्रदीप को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और डंडे से पीटा। हमले में कैलाशी के सिर और शरीर पर चोटें आईं जबकि उनकी दोनों बेटियां और बेटा भी घायल हो गए। आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.