सिद्धार्थ, जुलाई 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। न्यायाधीश आदेश कुमार श्रीवास्तव ने मारपीट के दो आरोपियों को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। उस्का बाजार पुलिस ने कुसम्ही गांव निवासी बृजमोहन पुत्र झीनकान व शांति पत्नी बृजमोहन पर मारपीट के मामले में धारा 323 के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए एसीजे न्यायाधीश आदेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों आरोपितों को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...