Siddhart Nagar News: मारपीट के दो आरोपियों को कोर्ट उठने तक की सजा
सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। न्यायाधीश आदेश कुमार श्रीवास्तव ने मारपीट के दो आरोपियों को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। आरोपियों पर 1500-1500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।उस्का बाजार पुलिस ने क्षेत्र के सोहांस जनूवी गांव के बंजरहा टोला निवासी बाढ़ू पुत्र स्व. मोहरत व प्रेमा पत्नी बाढ़ू के खिलाफ 2023 में धारा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया था। इसी मामले में न्यायाधीश आदेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोपियों को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। आरोपियों पर डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.