Siddhart Nagar News: मारपीट के चार आरोपियों को दो वर्ष की सजा
सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। एसीजे(जेडी)-2 शिवेंद्र शर्मा ने मारपीट के चार आरोपियों को दो साल की सजा सुनाई। प्रत्येक पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। लड्डन पुत्र मुसरुफ, मोहसिन पुत्र गज्जू, कमर पुत्र मनकू, असगर पुत्र करम हुसैन निवासी भदोखर थाना इटवा के खिलाफ 1997 में धारा 323, 504, 506, 325 के तहत थाना इटवा में केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में आरोपियों को एसीजे(जेडी)-2 शिवेंद्र शर्मा ने दो-दो साल की सजा सुनाई। आरोपियों पर चार-चार हजार का जुर्माना लगाया। शासन की ओर से पैरवी अभियोजक जज कुमार राना ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.