Siddhart Nagar News: मानसून की बेरुखी से खेत सूखे, पम्पसेट के सहारे खेती
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। आषाढ़ का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी तराई में मानसून रफ्तार नहीं पकड़ सका है। आसमान में रोज बादलों की आवाजाही हो रही है, लेकिन बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पिछड़ती जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर उमस भरी गर्मी और बिजली की आंखमिचौली ने आमजन की परेशानी भी बढ़ा दी है। जिले में धान की रोपाई का यह सबसे अहम समय माना जाता है, लेकिन बारिश की कमी के कारण अधिकांश खेत अभी भी पानी का इंतजार कर रहे हैं। जिन खेतों में रोपाई हो चुकी है, वहां भी नमी के अभाव में धान की पौध प्रभावित होने लगी है। यह भी पढ़ें- कमजोर मानसून में भी किसान कर रहे धान की रिकॉर्ड रोपाई सिंचाई की सुविधा नहीं रखने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जबकि पम्पसेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.