सिद्धार्थ, अक्टूबर 7 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। 11 अक्टूबर से शूरू हो रहे शारदीय नवरात्र में मां जगत जननी जगदंबे की स्वागत में श्रद्धालु अभी से ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। दुर्गा पूजा समारोह को लेकर डुमरियागंज तहसील मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है। आयोजन समिति के लोग मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: 153 वर्षों से आस्था का केंद्र है शील दुर्गा मंदिरतैयारियों का हाल मंगलवार को कस्बे में रोडवेज के पास, तेलियाना, बैदौला चौराहे के अलावा बढ़नीचाफा, भवानीगंज आदि स्थानों पर पूरा दिन पूजा पंडालों को सजाने संवारने सहित अन्य इंतजाम में लोग लगे रहे। डुमरियागंज रामलीला मैदान में मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि नवरात्र का पर्व मां दुर...