Siddhart Nagar News: मांगों पर बनी सहमति तो आंदोलन खत्म, काम पर लौटे सीएचओ
सिद्धार्थ, अक्टूबर 30 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में पिछले एक माह से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शासन स्तर पर सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों और संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद सीएचओ ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर लौट आई हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गुरुवार से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने लगे हैं।संयुक्त मोर्चा सीएचओ संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मणि त्रिपाठी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा रावत ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Lucknow ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.