सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला रोते हुए पुलिस को अपनी व्यथा बता रही। मौके पर लोगों के भीड़ जुटी है, मामला पति की ओर से प्रताड़ित करने से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।22 सेकंड के वीडियो में एक महिला विलख रही है, जिसे कुछ लोग ढांढस बधा रहे हैं। वहीं मौजूद डायल 112 से जुड़ी पुलिस रोती-बिलखती महिला से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित करने में जुटी दिख रही है। पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति पर मारपीट का आरोप लग रही है। बाद में उसे सीएचसी बेंवा भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि एक महिला अपने पति पर मारपीट करने के संबंध में डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी थी। महि...