Siddhart Nagar News: महिला कांस्टेबलों ने मुंह बोले भाइयों को दिया हेलमेट
सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबलों ने मुंह बाले भाइयों को हेलमेट देकर सुरक्षित वाहन चलाने का वचन लिया। कहा कि बगैर हेलमेट बाइक व बगैर सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएंगे। भाइयों ने भी वचन दिया कि वह भविष्य में आईएसआई मार्का हेलमेट का प्रयोग हमेशा करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे और यातायात नियमों का पालन करेंगे। इस दौरान एआरटीओ संजय सजय कुमार सिंह, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: रक्षा बंधन पर दिया सुरक्षा का उपहार यह भी पढ़ें- छात्राओं ने बांधी एसएसपी को राखी, लगाया तिलक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.