सिद्धार्थ, अक्टूबर 30 -- भोजन की गुणवत्ता पर शिक्षकों का विरोध Siddhart Nagar News: बांसी। महामाया पॉलिटेक्निक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण शिविर में भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को खराब भोजन परोसे जाने से नाराज शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भोजन का बहिष्कार कर दिया। प्रशिक्षण में लगे शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें लगातार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को शिक्षकों के भोजन बहिष्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। शिक्षकों के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर में भोजन की व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद भोजन की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं...