सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- Siddhart Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य/ मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने निदेशक स्थानीय निकाय से लगायत अधिषाधी को पत्र लिखा है। जिसके माध्यम से नगर पंचायत मगहर में विकास कार्यों से सम्बन्धित भुगतान व अभिलेख का निरीक्षण करने की अनुमति मांगी है।

भाजपा के मनोनयन की प्रक्रिया भाजपा ने प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सभासदों का राज्यपाल द्वारा मनोनयन किया गया है। जिसमें गौरव निषाद को नगर पंचायत मगहर में सभासद मनोनीत किया गया है। उन्होंने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी, जिलाधिकारी और स्थानीय निकाय निदेशक लखनऊ को एक पत्र लिखकर नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों और विकास कार्यों में किए गए भुगतान सम्बन्धी अभिलेख का निरीक्षण करने की अनुमति मांगी...